गोरखपुर: हड़हवा फाटक पर बन रहे ओवर ब्रिज के विरोध में सैकड़ों की संख्या में जिलाधिकारी कार्यालय गोरखपुर पहुँचे लोग दिया ज्ञापन
हुमायूंपुर से लेकर एच एन सिंह चौराहे तक फोरलेन बनाने की कवायत चल रही है, उसी के दृष्टिगत जमीन भी नापा गया है, इसके बाद हड़हवा फाटक पर बने रेलवे फाटक को भी चौड़ा किया जा रहा है जिससे स्थानीय लोगों को खास दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसी मामले को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा है।