गोरखपुर: लोकसभा 2024 चुनाव की दृष्टिगत गोरखनाथ क्षेत्र में अर्धसैनिक बलों के साथ पुलिस बल ने किया फ्लेग मार्च- क्षेत्राधिकार
2024 लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने और जहां पर पोलिंग बूथ बने हैं, उसका निरीक्षण करने के साथ ही साथ लोगों में सुरक्षा का एहसास दिलाने के लिए आज गोरखनाथ पुलिस के साथ अर्ध सैनिक बलों ने फ्लैग मार्च किया। विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च करते हुए लोगों को सुरक्षा का एहसास भी दिलाया साथ ही साथ सुरक्षित चुनाव भी संपन्न कराने के लिए लोगों को प्रेरित किया।