गोरखपुर: CAA कानून लागू होने पर गोरखपुर की जनता ने रखी अपनी राय, कुछ ने समर्थन किया तो कुछ ने किया विरोध
सिटिजन अमेंडमेंट एक्ट CAA को पूरे देश में लागू कर दिया गया है। इस कानून के लागू होने के बाद गोरखपुर की जनता से जब उनकी राय जानी गई तो कुछ ने इस कानून का समर्थन किया और सरकार के फैसले को सही बताया वहीं कुछ ने इसे गलत बताते हुए राजनीतिक लाभ लेने वाला फैसला बताया। हालांकि लोगों ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान ना दें और शांति व्यवस्था को बनाए रखें