रॉबर्ट्सगंज: नगर पालिका रॉबर्ट्सगंज द्वारा फ्लाईओवर के नीचे से अतिक्रमण हटाया गया, भारी संख्या में पुलिस फोर्स रही मौजूद
राबर्टसगज नगरपालिका के द्वारा स्वर्ण जयंती चौक के आसपास बुलडोजर की कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को हटाया गया। स्थानीय लोगो द्वारा काफी दिनों से रॉबर्ट्सगंज फ्लाईओवर के नीचे अतिक्रमण की शिकायत की जा रही थी इसी को देखते हुए रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए फ्लावर के नीचे से अतिक्रमण हटाया गया,इस दौरान बड़ी संख्या में फोर्स मौजूद थी।