पहाड़ी: पहाड़ी में पुलिस ने ऑपरेशन पृथ्वी के तहत कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर ट्राली को किया ज़ब्त, चालक को किया गिरफ्तार
पहाड़ी पुलिस ने ऑपरेशन पृथ्वी के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध पत्थरों से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। पुलिस ने चालक अब्बास पुत्र जान मोहम्मद निवासी छपरा को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास रॉयल्टी और परिवहन से संबंधित दस्तावेज नहीं मिले।मामले में खनिज विभाग और परिवहन विभाग को सूचना देकर केस दर्ज कर सोमवार शाम 4 बजे दी जानकारी।