मंझनपुर: डीएम ने सर्वोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा केंद्र उखैया खास समेत अन्य केंद्रों का किया निरीक्षण, परीक्षा सकुशल संपन्न
जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से बनाए गए परीक्षा केंद्रों का रविवार को समय 3 बजे निरीक्षण किया। उन्होंने डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय बरैसा मंझनपुर एवं रियाज इंटर कॉलेज उखैया खास का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है।