मंझनपुर: जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा कार्यालय मंझनपुर का किया निरीक्षण, कार्यप्रणाली पर जताई संतुष्टि
कौशाम्बी जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने रविवार को समय 2 बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय मंझनपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी पटल का अवलोकन किया, जहां समस्त पटल प्रभारी कार्यरत पाए गए। जिलाधिकारी ने कायाकल्प कार्यों की प्रगति को परखा और संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कर्मचारियों को शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन आदि के निर्देश दिए हैं