देहरादून: कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बयान पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने कहा, मंत्री पहले मांग चुके हैं माफी
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के द्वारा विधानसभा में दिए गए बयान को लेकर भाजपा प्रवक्ता हनी पाठक का कहना है कि मंत्री अपने दिए गए बयान पर पहले ही माफी मांग चुके हैं। प्रदेश में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के द्वारा विधानसभा में दिए गए बयान पर उत्तराखंड में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है कई राजनीतिक संगठन सड़कों पर उतरकर इसका विरोध कर रहे हैं