कोंडागांव: ग्राम सिदावंड में अंग्रेजी शराब की अवैध बिक्री कर रहे व्यक्ति को अनंतपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
14 मई को कोंडागांव जिले के अनंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिदावंड में अनंतपुर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अपने घर में अवैध तरीके से अंग्रेजी शराब रख कर बिक्री कर रहे 36 वर्षीय नारायण मरकाम को गिरफ्तार किया गया है। वहीं आरोपी के पास से 1690 रुपए लागत की कुल 4 लीटर 500 मिलीलीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है।