कोंडागांव: कोंडागांव कलेक्टर ने 14 से 20 मई तक आयोजित ग्रीष्मकालीन शिविर का किया शुभारंभ, पीएम श्री शालाओं के बच्चे होंगे शामिल
कोंडागांव जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम हॉल में आज 14 मई को ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारंभ कलेक्टर कुणाल दुदावत के द्वारा किया गया। बताया जा रहा है मिशन संचालक समग्र शिक्षा कोंडागांव के द्वारा आयोजित इस शिविर में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के द्वारा विभिन्न खेल विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिले में 6 पीएम श्री विद्यालय संचालित है जिनमे लगभग 815 बच्चे पढ़ते हैं।