कोंडागांव: कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कोंडागांव जिला कार्यालय में हुई नक्सल प्रभावित पुनर्वास समिति की बैठक
कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में नक्सल प्रभावित पुनर्वास समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। जिला कार्यालय में आयोजित इस बैठक में पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार भी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा कि सभी पीड़ितों को शीघ्र शासकीय सेवा में भर्ती का लाभ प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति तत्परता के साथ की जाए।