वारासिवनी: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति गिरफ्तार, दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज, जेल भेजा गया
थाना क्षेत्र के चंदोरी वार्ड नं. 8 में 8 मई को अनेश्वरी सोनवाने की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने पति राकेश सोनवाने को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अनेश्वरी का शव फांसी पर मिला था। मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने दहेज एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया।