दरभंगा: वरीय पुलिस अधीक्षक ने यातायात व्यवस्था पर थानाध्यक्षों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश
दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के द्वारा सभी थानाध्यक्ष के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन वरीय पुलिस अधीक्षक, कार्यालय दरभंगा में किया गया।समीक्षा में सहायक पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक यातायात भी उपस्थित रहे। समीक्षा के क्रम में यातायात से संबंधित कई निर्देश दिए गए। यह बैठक शनिवार को दोपहर 3 बजे हुई।