हज़ारीबाग: बच्चे को डांटने पर शिक्षिका से मारपीट, CCTV में कैद हुआ हमला
बच्चे को डांटने पर शिक्षिका पर हमला, CCTV में कैद हजारीबाग में एक निजी स्कूल की महिला शिक्षिका को बच्चे को डांटने के बाद परिजनों ने सरेआम पीट दिया। स्कूल के पास हुई यह पूरी घटना CCTV में कैद है। घायल शिक्षिका का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और शिक्षक संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।