भिरानी थाना क्षेत्र के गांव छानीबड़ी में सूने मकान में चोरी का मामला सामने आया है। धर्मपाल जाट परिवार सहित श्रीगंगानगर गए थे। पीछे से चोर ताले तोड़कर घर में घुसे और सोने-चांदी के जेवर, 62,500 रुपये नकद व अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।