चरखी दादरी शहर में सोमवार दोपहर बाद हुई बारिश से स्थानीय नई अनाज मंडी में रखा करोड़ो रुपये का बाजरा भीग गया है। पूर्व में हुई बारिश के कारण बाजरा की फसल पूरी तरह से प्रभावित हुई और गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। जिसके चलते 14 दिन बाद भी सरकारी खरीद नहीं हो पाई। वहीं, अब बारिश के कारण बाजरा भीगने से इसकी गुणत्ता और अधिक खराब होगी।