चरखी दादरी: झोझू कलां में आवारा पशुओं से दुकानदार परेशान, सड़क पर लड़ते सांडों का वीडियो आया सामने
झोझू कलां कस्बे में आवारा पशुओं का आतंक है। जिससे स्थानीय दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को बारिश के बीच दो सांड बीच सड़क पर लड़ने लगे । दुकानदारों ने नुकसान की आशंका के चलते पानी आदि डालकर उनको भगाने का प्रयास किया लेकिन वे वहां से नहीं गए और काफी देर तक लड़ते रहे जिससे सड़कमार्ग पर यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई।