दादरी: शारदा अस्पताल में उपचार के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हुई मौत, परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप
ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 क्षेत्र में दहेज हत्या का मामला प्रकाश में आया है। वहीं परिजनों की लिखित शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को बीटा-2 थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में शारदा अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई थी, परिजनों की लिखित शिकायत पर घटना की जांच की जा रही है।