दादरी: जनपद में शीतलहर के बढ़ते प्रकोप के चलते प्रशासन हुआ अलर्ट, जिलाधिकारी ने रैन बसेरों का किया औचक निरीक्षण
गौतम बुद्ध नगर जनपद में शीत लहर के बढ़ते प्रकोप को लेकर गुरुवार को जिला प्रशासन भी सतर्क नजर आया। इसी क्रम में देर रात जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने विभिन्न रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने रैन बसेरे में रात गुजर रहे लोगों से वार्ता कर व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली, वहीं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।