कोरबा: 12वें कोयला वेतन समझौते में देरी पर श्रमिक भड़के, 'मांग दिवस' मनाकर दी आंदोलन की चेतावनी
Korba, Korba | Jul 1, 2026 एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र में 12वें राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौते (JBCCI-12) के गठन में हो रही देरी के विरोध में सोमवार को चार प्रमुख श्रमिक संगठनों—एटक, एचएमएस, इंटक और सीटू—ने संयुक्त रूप से ‘मांग दिवस’ मनाया। सुबह 10 बजे से महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार पर सैकड़ों श्रमिक एकत्र हुए और वेतन समझौते में देरी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।