पुष्कर: पुष्कर में वैष्णव मंदिर की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, एकता और अखंडता का लिया संकल्प
Pushkar, Ajmer | Jun 9, 2026 पुष्कर में वैष्णव मंदिर की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,एकता-अखंडता का लिया संकल्प,वैष्णव मंदिर बड़ी बस्ती, पुष्कर में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी श्यामसुंदर अग्रवाल व रामस्वरूप वैष्णव सराधना ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।