बीएचयू में यूजीसी एक्ट आंदोलन के दौरान छात्र पर हुआ हमला, छात्र संगठन ने कार्रवाई की मांग की
बीएचयू में यूजीसी एक्ट आंदोलन के दौरान छात्र पर हमला, छात्र संगठन ने की कार्रवाई की मांग काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में यूजीसी एक्ट को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान एक छात्र पर हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी एक्ट पर रोक लगाए जाने के खिलाफ चल रहे आंदोलन में शामिल छात्र आदर्श कुमार पर कुछ छात्रों ने हमला किया।