जहानागंज थाना क्षेत्र के महुआ मुरारपुर बाजार के समीप बाइक और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर में 45 वर्षीय वासुदेव पुत्र रंबू राम गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलवाकर उन्हें मंडलीय अस्पताल भेजो आया जहां उनका इलाज प्रारंभ हो गया डॉक्टर के अनुसार हालत गंभीर बताई जा रही है सूचना पर पहुंची पुलिस बाइक कब्जे में लेकर जांच में जुट गई