खैरलांजी: ग्राम लावनी में भीषण आग, घर का सामान और धान-अनाज जलकर राख
खैरलांजी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लावनी में मनमोहन सुलकराम ठाकरे एवं धुंधीलाल भूराजी ठाकरे के मकान में अचानक आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग की घटना में घर में रखा धान, अनाज तथा अन्य पूरा सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तथा काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।