अंबिकापुर: दरिमा थाना क्षेत्र में पत्नी ने अपने पति पर उबलता माड़ उड़ेल दिया, जिससे पति गंभीर रूप से झुलस गया
हम आपको बता दे कि आज दिनांक 2 मई 2026 दिन शनिवार को शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार दरिमा थाना क्षेत्र में पत्नी ने अपने ही पति पर उबलता माड़ (चावल का गर्म पानी) उड़ेल दिया, जिससे पति गंभीर रूप से झुलस गया।बताया जा रहा है कि पति ने पत्नी को शराब बनाने से मना किया था। इसी बात से नाराज होकर पत्नी गुस्से में आ गई और आक्रोश में यह कदम उठा लिया।