बलियापुर: बेलगड़िया टाउनशिप से झरिया और धनबाद के लिए मुफ्त बस सेवा को विधायक ने दिखाई हरी झंडी
बेलगड़िया टाउनशिप वासियों के लिये अच्छी खबर है। बेलगड़िया टाउनशिप से झरिया और धनबाद के लिए सीधी निशुल्क बस सेवा की शुरुआत की गई है। इसका शुभारंभ आज सोमवार की दोपहर 2:00 बजे पूजा-अर्चना के साथ झरिया विधायक रागिनी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिससे वहां रह रहे क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर देखने को मिली लोगों के साथ विधायक ने भी बस में सफर किया।