बलियापुर: आमटाल के बाबू दास ने पथरा कुल्ही के महेंद्र बेलदार पर ज़बरन ज़मीन कब्ज़ा करने का आरोप लगाया
आमटाल के रहने वाले बाबू दास ने पथरा कुल्ही के रहने वाले महेंद्र बेलदार पर जबरन जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया है। बाबू दास ने रविवार की दोपहर 1:00 बजे मीडिया के समक्ष कहा कि आमटाल मौजा में खाता 349, 355 प्लाट नं 41, 42, 43, जिसका मेरे दादा वंशी मोची एवं अन्य के नाम पर खतियान है। जिसका रशीद 2024 से 2025 तक अंचल कार्यालय से निर्गत किया गया है।