चंदौसी: विकासखंड बनिया खेड़ा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी रहीं मौजूद
चन्दौसी के विकासखंड बनिया खेड़ा सभागार से भारतीय जनता पार्टी के आवाहन पर नारी शक्ति बंधन अधिनियम के अंतर्गत महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा एवं सम्मान को सशक्त करने हेतु एक जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन सोमवार दोपहर 4:00 बजे के करीब किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।