धनौरा: गजरौला के मोहल्ला अंबेडकर नगर में दबंग लोगों ने दुकान में की तोड़फोड़, विरोध करने पर की मारपीट और पथराव
गजरौला थाना क्षेत्र के मोहल्ला अंबेडकर नगर में मीना देवी का परिवार रहता है। बुधवार को मीना देवी अपनी दुकान पर बैठी हुई थी। तभी दबंग लोग उसकी दुकान पर पहुंचे और मारपीट करते हुए पथराव करना शुरू कर दिया। दुकान में रखे पैसे भी छीन कर ले गए, पीड़िता महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी।