जमुई: जमीन पर कब्जे का आरोप, कार्रवाई न होने पर तीन महिलाएं पहुंचीं एसपी कार्यालय
Jamui, Jamui | Jul 7, 2026 चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव की अनीता देवी, बबीता देवी और कांति देवी मंगलवार दोपहर 2 बजे के करीब एसपी कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने आवेदन देकर आरोप लगाया कि उनकी खरीदी गई जमीन पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। विरोध करने पर मारपीट की जाती है। महिलाओं ने बताया कि मामले की शिकायत स्थानीय थाने में भी की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।