डंडा: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोप में सुचित चौधरी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
Danda, Garhwa | Jul 30, 2026 गढ़वा जिले के डंडा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक शोषण करने का संगीन मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक सुचित चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी गढ़वा के फरठिया गांव का रहने वाला है। गुरुवार को पीड़िता का मेडिकल जांच कराने के साथ ही अदालत में बयान दर्ज कराया गया।