आरा: चौरी गांव में बिच्छू के काटने से वृद्ध महिला की हालत हुई गंभीर, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Arrah, Bhojpur | Jun 30, 2024 भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के चौरी गांव में बिच्छी के काटने से एक वृद्ध महिला की हालत काफी गंभीर हो गई। जिसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार उक्त महिला चौरी थाना क्षेत्र के चौरी गांव निवासी महादेव राम की 60 वर्षीया पत्नी मूंगा देवी है।