कांके: रांची के राहे थाना क्षेत्र से अवैध डोडा खरीद बिक्री के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jun 7, 2024 रांची एसएसपी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध डोडा खरीद बिक्री के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। बता दें कि ये आरोपी वर्ष 2021 से फरार चल रहे थे। इनपर आरोप है कि इन्होने 140 बोरा अवैध डोडा की खरीद बिक्री की थी। पुलिस इसी मामले को लेकर आरोपियों की तलाश में थी।