गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर शराब कांड में 13 और अन्य मामलों में 9 गिरफ्तार
गया एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।एसएसपी सुशील कुमार ने शनिवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि शुक्रवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से विशेष अभियान मे हत्या का प्रयास कांड,धोखाधड़ी कांड,वारंट,शराब सहित अन्य कांडों में 22 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया ।