दि किसान सहकारी चीनी मिल में पेराई सत्र का आगाज़, बैलगाड़ी से गन्ना लाए किसान सम्मानित
Amroha, Amroha | Nov 8, 2025 अमरोहा के कालाखेड़ा स्थित दि किसान सहकारी चीनी मिल में हवन पूजन के साथ पेराई सत्र 2024-25 का विधिवत शुभारंभ हो गया है। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स, विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी और एमएलसी हरि सिंह ढिल्लो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर सत्र की शुरुआत की। पंडित कृष्ण शर्मा द्वारा पूजा संपन्न कराई गई, जिसके बाद मंत्रोच्चार के बीच चैन में गन्ना डालकर पेराई शुरू की गई। इस दौरान बैलगाड़ी से गन्ना लेकर पहुंचे दो किसानों को सम्मानित किया गया। विधायक ने गन्ना किसानों को आश्वासन दिया कि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी और सरकार उनके हित में काम कर रही है। #चीनीमिल #पेराईसत्र #गन्नाकिसान #अमरोहा #हसनपुर #कालाखेड़ा #DMNidhiGuptaVats #विधायकखड़गवंशी #किसानसम्मान #Sugarmill #UPNews