महागामा: महागामा के असौता में तीन बच्चों को सड़क पर छोड़ा गया, गोड्डा बाल विकास संरक्षण इकाई ने लिया संज्ञान
Mahagama, Godda | Jul 24, 2026 महागामा प्रखंड के असौता गांव के रहने वाले तीनों मासूम बच्चों को उसके परिजन के द्वारा पिछले दिनों मोहनी और जटामा सड़क के सुनसान रास्ते पर छोड़ दिए जाने के मामले को लेकर प्रखंड एवं जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। इस मामले को लेकर गोड्डा बाल विकास संरक्षण इकाई की टीम गांव पहुंचकर परिजन से बातचीत की साथ ही ग्रामीणों से मामले को लेकर जानकारी ली।