तारापुर: हरपुर में सीएनजी ऑटो से 45 लीटर देसी महुआ शराब बरामद, चालक फरार
Tarapur, Munger | Feb 19, 2026 हरपुर पुलिस ने एक सीएनजी ऑटो से भारी मात्रा में देसी महुआ शराब बरामद करने में सफलता पाई है. कार्रवाई के दौरान चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया जबकि मौके से एक नाबालिक को पकड़ लिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार एएसआई संजीव कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि तारापुर की ओर से एक ऑटो शराब लेकर आ रहा है. इसको लेकर गनेली यूनियन बैंक के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया.