गोरखपुर: BRD मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के छात्रों ने मानसिक रोगी को जमकर पीटा, पत्नी चिल्लाती रही, लेकिन छात्र पीटते रहे
BRD मेडिकल कॉलेज में MBBS के स्टूडेंट्स ने मानसिक रोगी की जमकर पिटाई कर दी।आरोप है कि रोगी अपने वॉर्ड से बाहर निकल कर सरोजनी हॉस्टल के पास पहुंच गया।और वहां से गुजर रही एक छात्रा के पहचनावें पर कमेंट किया।एक्शन लेते हुए छात्रा ने अपने MBBS के साथियों को बुला लिया।जिसके बाद यह घटना हुई।पत्नी बार-बार कहती रही कि पति मानसिक रोगी है।फिर छात्र पीटते रहे।