बारुन: गांजा पीने का विरोध करने पर दंपती के साथ हुई मारपीट
बारुण थाना क्षेत्र के बरुआ पुल के पास मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. जिसमे कुछ लोगों ने एक दंपति के साथ बेरहमी से मारपीट की है. पीड़ित जमुना पासवान ने बताया कि आरोपी उनकी गुमटी के पास बैठकर गांजा पीते थे. जब पीड़ित ने इसका विरोध किया, तो उनके साथ मारपीट की घटना हुई है।