राघोगढ़: धरनावद थाना पुलिस ने ₹25000 के इनामी कुख्यात बदमाश को किया गिरफ्तार, 5 मामलों में था फरार, 3 वारंट थे जारी
राघोगढ़ के धरनावदा थाना पुलिस ने एसपी हितिका वासल के निर्देशन में कुख्यात बदमाश को पकड़ा है। 5 मई को थाना प्रभारी ने कहा, आरोपी रामनाथ पारदी ग्राम बिलाखेड़ी पर पांच प्रकरण दर्ज थे, ₹25000 का इनाम घोषित था। न्यायालय की कार्यवाही से फरार रहने पर 3 गिरफ्तारी वारंटी जारी थे। 4 मई को आरोपी रामनाथ पारदी को गिरफ्तार कर 3 वारंटो में भी गिरफ्तारी की कार्यवाही की गई।