पिपलोदा: कालूखेड़ा थाना क्षेत्र में 3 बदमाशों ने की बाइक की चोरी, रोकने की कोशिश करने पर फायरिंग कर हुए फ़रार
कालूखेड़ा थाना अंतर्गत 3 बदमाशों ने ग्राम तालीदाना में खेत किनारे खड़ी किसान की बाइक चोरी कर ली। किसान की सूचना पर ग्राम मुंडलाराम में उसके रिश्तेदार व ग्रामीणों ने रोड पर टेबल लगाकर बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो उनमें से एक ने कट्टा निकालकर फायरिंग कर दी। इससे ग्रामीण डरकर अलग हो गए और बदमाश वहां से भाग निकले।