इटावा: लवेदी इलाके में पड़ोसियों से विवाद के बाद मजदूर ने लगाई फांसी, स्वजन ने धमकियों से आहत होकर उठाया कदम, कोहराम
Etawah, Etawah | Apr 28, 2026 लवेदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम इंगुरी में सोमवार की रात एक मजदूर ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। स्वजन ने पड़ोस की महिलाओं पर प्रताड़ित करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम इंगुरी निवासी कन्हैया लाल (45) पुत्र सेवा राम पेशे से राजमिस्त्री (चिनाई) का काम करता था।