सदर: सिंधौरा में युवक की हत्या के बाद एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने किया चक्काजाम
वाराणसी। सिंधौरा थाना क्षेत्र के मंझवा गांव में जमीनी विवाद में सौरभ सिंह उर्फ बंटी सिंह की गोली मारकर हत्या के बाद शुक्रवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सिंधौरा-फूलपुर मार्ग स्थित बजरंग नगर चौराहा पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारी हत्यारों के एनकाउंटर और आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।