अंबिकापुर: इंस्टाग्राम पर फर्जी ID बनाकर प्रार्थिया की फोटो पर अपमानजनक कमेंट कर पोस्ट किया वायरल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर प्रार्थीया की फोटो पर अपमानजनक कमेंट कर पोस्ट को वायरल करने के मामले में प्रार्थीया की रिपोर्ट पर गांधी नगर पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी शिवम सिन्हा पिता नंदकेश्वर सिंह कांति प्रकाशपुर जिला सरगुजा निवासी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।