जयपुर: जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग आईडी से ठगी करने वाली गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार
Jaipur, Jaipur | Jun 14, 2026 जयपुर। जयपुर पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग आईडी के जरिए साइबर फ्रॉड करने वाली गैंग के तीन बदमाशों को शनिवार रात गिरफ्तार किया। आरोपी सोशल मीडिया पर युवाओं को गेमिंग से मोटी कमाई का लालच देकर अपने पोर्टल से जोड़ते थे। जीतने और हारने वाले दोनों तरह के खिलाड़ियों की आईडी ब्लॉक कर उनसे रकम ऐंठी जाती थी।