कन्नौज: सदर तहसील में संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में मंत्री असीम अरुण ने जनता की समस्याएं सुनीं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
सदर तहसील परिसर में आयोजित समाधान दिवस का उद्देश्य विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों का एक ही स्थान पर समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि आम जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। कार्यक्रम में राजस्व, पुलिस, विकास, समाज कल्याण, विद्युत, नगर निकाय समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।