चरखी दादरी: चरखी दादरी में युवक पर चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
चरखी दादरी पुलिस प्रवक्ता ने आज वीरवार को दोपहर 3:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि चरखी दादरी पुलिस ने चरखी दादरी शहर निवासी युवक को नशा खरीदने के लिए रुपये ना देने पर चाकू मारने के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 20 जुलाई को सरकारी अस्पताल दादरी से सुचना मिली कि अक्षत निवासी हीरा चौक दादरी भर्ती हैं।