तहसील रामनगर के अंतर्गत लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ऐतिहासिक 'संजय सेतु' का मरम्मत कार्य शनिवार को पूरी तरह से संपन्न हो गया। घाघरा नदी पर बने और दो जनपदों को जोड़ने वाले इस लगभग 45 वर्ष पुराने पुल का कायाकल्प राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। उच्च अधिकारियों की हरी झंडी मिलते ही इसे दोबारा ट्रैफिक के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
#barabankinews #upnotifications #Ghaghrapul #Sanjaysetu
Nawabganj, Barabanki | Jun 7, 2026