बिंदकी: गौसपुर गांव में धान की बेड़ लगाते समय किसान को सांप ने काटा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से किया गया रेफर
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के अंतर्गत गौसपुर गांव में बुधवार की सुबह लगभग 9:00 बजे किसान सर्वेश लाल उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र बदलू खेत में धान की बेड़ खोद रहा था तभी अचानक सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद उसकी हालत बिगड़ी तो परिजनों में हड़कंप मच गया। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। जहा से रेफर किया गया।