बाड़ी: अवैध खनन पर पुलिस ने कसा शिकंजा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली की गई जब्त
Bari, Dholpur | Jun 25, 2026 बाड़ी सदर थाना पुलिस ने अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पत्थर (पट्टी-दासे) से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान दोनों वाहन चालकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार अवैध रूप से पत्थर भरकर परिवहन किया जा रहा था। कार्रवाई में नरेन्द्र उर्फ कल्ला निवासी खड़ैयापुरा तथा बन्टूसिंह निवासी बैसोरा को गिरफ्तार कि